भोले बाबा मंदिर पर हुआ संगीतमय सुंदरकांड

सिकंदराराऊ। कस्बा के मंडीगंज में स्थित भोले बाबा मंदिर पर श्री बाला जी महाराज का सवामनी कार्यक्रम एवं संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम विद्वान आचार्य पंडित लक्ष्मी नारायण के सानिध्य में हुआ। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। जय श्रीराम, जय बाला जी महाराज के जयघोषों से वातावरण सराबोर हो गया। इस दौरान हर कोई प्रभु श्रीराम और श्री बाला जी महाराज की भक्ति में लीन होकर झूमता हुआ नजर आया। सुंदरकांड के उपरांत प्रसादी वितरित की गई। प्रसादी पाने को श्रद्धालुओं की खासी भीड़ उमड़ी। इस मौके पर चंद्रवती शर्मा, अल्पना शर्मा ,कविता शर्मा, सीपू शर्मा, खुशी शर्मा, संजीव पंडित, मनोज पंडित, ध्रुव शर्मा,रिलांशु शर्मा, आदि मौजूद रहे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment