पुलिस एवं आबकारी टीम ने सोरों जी ढाबा से दो आरोपियों को अवैध रूप से शराब की बिक्री करते पकड़ा

अनूप शर्मा

सिकंदराराऊ । कोतवाली पुलिस एवं आबकारी टीम ने संयुक्त रूप से मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर ढाबे पर अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वाले 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से अवैध रूप से बिक्री के लिए लाई गई शराब 26 पेटी किंगफिशर , 3 पेटी थंड़र बोल्ट, 6 पेटी मेकडोवल , 47 क्वार्टर ब्लैकडॉग (कीमत करीब 1,75,000/-रु0) बरामद कर जेल भेजा है।
कोतवाली पुलिस एवं आबकारी टीम ने संयुक्त रूप से मुखबिर की सूचना पर दबिश से देकर कासगंज रोड स्थित सोरों जी ढाबा से अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया । पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस पूछताछ के दौरान अपना नाम पता देवेन्द्र सिंह पुत्र रामदत्त सिहं निवासी गांव नगला गूलर भदवास थाना पिलुआ जनपद एटा ,अनिल कुमार पुत्र मोहरपाल सिहं निवासी 64 तक्षशिला कालौनी खंदारी दयालबाग आगरा हाल निवासी सोरो ढाबा कासगंज रोड थाना सिकंदराराऊ बताया । आरोपियों ने बताया कि वह ढाबा पर आने वाले ग्राहकों के बैठकर पीने के लिए ऊंचे दामो पर ढाबा पर ही शराब उपलब्ध कराते है। जिससे हमारे ढाबा पर ग्राहक बढते है । शराब की अधिक मात्रा स्टोर करने एवं बिक्री करने का हमारे पास कोई लाइसेंस नहीं है । बरामद शराब के सम्बन्ध में पूछने पर बताया कि हम दोनो तथा हमारा एक अन्य साथी गौरव कुमार पुत्र नन्द किशोर निवासी न्यू अम्बेड़कर नगर रामघाट रोड़ थाना क्वार्सी जिला अलीगढ तीनो मिलकर आसवनी से निकलने वाले वाहनो में से शराब चुराकर अपने यहां पर लाकर उसको बैच देते है। टीम ने आरोपियों के कब्जे से 26 पेटी किंगफिशर ,3 पेटी थंड़र बोल्ट
,06 पेटी मेकडोवल ,47 क्वार्टर ब्लेकडॉग के बरामद कर न्यायालय में पेश किया। जहां से न्यायिक हिरासत में दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार शर्मा , विनय कुमार आबकारी निरीक्षक प्रवर्तन टीम अलीगढ़ प्रभार ,कुलदीप चौहान आबकारी निरीक्षक ,वरूण नायक आबकारी निरीक्षक , उ0नि0 रामनरेश सिंह , है0का0 सोनू कुमार , का0 रविकान्त ,
का0 गिरीश कुमार ,आबकारी आरक्षी अमरेश कौशिक ,आबकारी आरक्षी अवधेश कुमार शामिल रहे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment