अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में निकाली योग जागरूकता रैली

हाथरस। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में आयोजित योग सप्ताह के पंचम दिवस पर प्रेम रघु आयुर्वेदिक मेडिकल काॅलेज एण्ड हाॅस्पीटल द्वारा भव्य योग जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारम्भ महाविद्यालय परिसर से होकर आगरा रोड स्थित शहीद स्मारक पर समापन हुआ। रैली का उद्देश्य जनसामान्य को योग के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।


रैली से पूर्व कामन योग प्रोटोकाॅल का अभ्यास भी योगाचार्य सुमित द्वारा कराया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य धरोहर है, जो केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि मानसिक एवं आध्यात्मिक संतुलन का भी आधार है। उन्होंने सभी नागरिकों से योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आहवान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक श्रीमती अंजुला माहौर तथा काॅलेज चेयरमैन डा. पी.पी. सिंह द्वारा द्वीप प्रज्जवलन कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन योगाचार्य सुमित कुमार सिंह द्वारा किया गया। प्रतिभागियों ने योग संबंधी एवं नारों के माध्यम से समाज को स्वस्थ, अनुशासन और सकारात्मक जीवनशैली का संदेश दिया। पूरे मार्ग में योग के महत्व, नशामुक्ति, तनाव प्रबंधन तथा स्वस्थ भारत के निर्माण से संबंधित प्रेरणादायक संदेशों का प्रसार किया गया।


इस अवसर पर प्राचार्या डा. सरोज गौतम, डा. भरत शर्मा, डा. निधि, डा. नितिन चैधरी, जिले के आयुष विभाग से डा. विजेन्द्र सिंह, डा. सुनील गुप्ता, डा. प्रदीप शर्मा, डा. मंगल सिंह, डा. सतेन्द्र सिंह, डा. निखिल, डा. नितीश एवं संस्था के समस्त छात्र/छात्राओं, शिक्षकों, चिकित्सकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment