हाथरस। शहर के दिल्ली वाला मौहल्ला स्थित प्राचीन मंदिर ठाकुर श्री मथुरा नाथ जी महाराज विष्णु स्वामी वैष्णव पीठ पर अधिक मास के उपलक्ष में वर्ष भर में आयोजित होने वाले त्योहारों का आयोजन किया गया और वर्ष भर के त्यौहार पुरुषोत्तम मास में भारी भक्ति, श्रद्धा व आस्था के साथ मनाये गये।
शहर के दिल्ली वाला मौहल्ला स्थित प्राचीन मंदिर श्री ठाकुर श्री मथुरा नाथ जी महाराज विष्णु स्वामी वैष्णवपीठ के सेवायत आचार्य उपेंद्रनाथ जी महाराज के सानिध्य में पुरुषोत्तम मास में वर्ष भर के प्रत्येक पर्व मनाए गए और इसी श्रंखला में मंदिर पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा अष्टमी, गोचारण, होली, दीपावली, हिंडोला झूला ,रथ यात्रा ,देवठान का भगवान विवाह, अन्नकूट,अलौकिक 56 भोग आदि पर्व मनाए गए। पुरुषोत्तम मास के दौरान नित्य प्रति उत्सव आयोजित किए गए और भव्य फूल बंगला दर्शन एवं प्रसादी भी की गई।
पुरुषोत्तम मास के उपलक्ष में मंदिर प्रांगण में भव्य संकीर्तन भी आयोजित किया गया। साथ ही पुरुषोत्तम मास के उपलक्ष में मंदिर की सेवा व साज सज्जा भी की गई और उक्त सभी कार्यों में गोपेश्वर चतुर्वेदी व सोमेश्वर चतुर्वेदी के साथ सहयोग में विष्णु वार्ष्णेय, हरिओम प्रसाद मुसद्दी, कैलाश, राधेश्याम अग्रवाल, गिरधर वर्मा, गिरीश गुप्ता, प्रशांत शर्मा, पप्पन गुरु, दाऊदयाल, माधव अग्रवाल, सर्वेश गौतम, घनश्याम शर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा।












