
हाथरस। जनपद के नवागत मुख्य जिला चिकित्साधिकारी डा. वेदप्रकाश द्वारा आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र महौ का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के समय उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया गया, जिसके अनुसार डा. बी.एन. अवस्थी चिकित्साधिकारी, डा. राशि चिकित्साधिकारी, डा.अभिषेक राघव चिकित्साधिकारी, प्रमोद कुमार फार्मासिस्ट एंव अन्य उपस्थित मिले।
एमएनसीयू वार्ड की स्थिति संतोषनजक मिली। एनबीएसयू कक्ष का निरीक्षण किया गया, जहां श्रीमती भारती स्टाफ नर्स एंव श्रीमती सना स्टाफ नर्स उपस्थित थीं।
एनबीएसयू कक्ष में वारमर क्रियाशील था। एक्स-रे कक्ष में मोहित सेंगर फार्मासिस्ट उपस्थित मिले। जानकारी करने पर अवगत कराया गया कि प्रतिदिन उनके द्वारा लगभग 40-50 एक्सरे किये जाते हैं स्थिति संतोषजनक मिली। ग्राम बघराया में स्थापित उपकेन्द्र पर लगाई जा रही एच.पी.वी.वैक्सीन की समीक्षा की गई।जानकारी करने पर स्टाफ द्वारा बताया गया कि ड्यू लिस्ट के अनुसार 20 के सापेक्ष 7 वैक्सीन लगाई जा चुकी हैं एवं अन्य वैक्सीन भी सांयः तक लगा दी जाएंगीं।सीएमओ को स्थिति संतोषनजक मिली। ग्राम रडावली में श्रीमती कौशल एएनएम द्वारा एचपीवी की वैक्सीन लगाई जा रही थीं,वहॉ भी स्थिति सामान्य मिलीं।









