बैंक में रूपए जमा करने आई युवती को ले गया युवक

अनूप शर्मा

सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक 21 वर्षीय कस्बा में बैंक में रूपए जमा करने आई युवती को नामजद अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया । युवती के मां ने कोतवाली में नामजद आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव निवासी युवती की मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि गत 5 जनवरी को उसकी 21 वर्षीय पुत्री कस्बा सिकंदराराऊ में केनरा बैंक में 5000 रूपए जमा करने को आई थी । देर शाम तक युवती घर नहीं पहुंची। परिजनो ने उसे रिश्तेदारी आदि जगह पर काफी तलाश किया। किंतु उसका कोई सुराग नहीं लगा। युवती की मां ने आरोप लगाया है कि उसकी पुत्री को ब्रजबासी पुत्र बिजेंद्र अपने साथ बहला फुसलाकर भगा ले गया है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस युवती की तलाश में जुट गई है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment