जरूरतमंद वर्गों की सेवा करने के लिए संकल्पित हैं- विवेक उपाध्याय
हाथरस। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का 56वाँ जन्मदिवस आज नगला भुस स्थित वृद्धाश्रम में मनाया गया।
आज जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का 56वाँ जन्मदिवस नगला भुस (मीतई) स्थित वृद्धाश्रम में सेवा एवं समर्पण के भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों को फल वितरित किए गए तथा आश्रम में निवास कर रहे बुजुर्गों द्वारा केक काटकर राहुल गांधी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व शहर अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने की तथा कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष शशांक पचौरी ने किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी विवेक उपाध्याय ने कहा कि राहुल गांधी देश के युवाओं, किसानों, मजदूरों, महिलाओं एवं वंचित वर्गों की आवाज़ बनकर निरंतर संघर्ष कर रहे हैं। उनका जीवन संविधान, लोकतंत्र एवं सामाजिक न्याय के मूल्यों की रक्षा के लिए समर्पित है। हम सभी कांग्रेसजन उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों की सेवा करने के लिए संकल्पित हैं।
कार्यक्रम में जिला कोषाध्यक्ष संजीव आंधीवाल, जिला महासचिव कपिल सिंह, जिला महासचिव श्रीकृष्ण, ब्लॉक अध्यक्ष शांतुन सेंगर, प्रदीप तेनगुरिया, अवधेश बक्शी एवं वृद्धाश्रम की संचालिका श्रीमती नीतू मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में आश्रम की संचालिका श्रीमती नीतू मिश्रा का विशेष सहयोग एवं योगदान रहा, जिसके लिए जिला कांग्रेस कमेटी ने उनका आभार व्यक्त किया।
अंत में सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी जी के नेतृत्व में लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और जनहित के मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लिया।












