हाथरस।शहर के अलीगढ़ रोड पर मंदिर श्री खाटू श्याम जी महाराज के प्रांगण में आयोजित श्रीमद भागवत कथा महोत्सव में जहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है और भक्त कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं।
वही श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव में आचार्य राघव पाठक के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा की अमृत वर्षा हो रही है और श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव में भारतीय जनता पार्टी की ब्रज क्षेत्र मंत्री एवं पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती डौली माहौर व बासुदेव माहौर एड़. निधि श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव में व्यास पीठ का स्वागत व सम्मान कर आशीर्वाद प्राप्त किया और कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।









