मिशन हरियाली श्री टीकाराम सेवा संस्थान का बड़ा संकल्प : 1000 पौधों के रोपण का लिया बीड़ा

हाथरस। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक नया अध्याय लिखते हुए श्री टीकाराम सेवा संस्थान ने वृक्षारोपण महाभियान-2026 और एक पेड़ माँ के नाम मुहिम को धार देने के लिए प्रभागीय वनाधिकारी राकेश चंद्र यादव का स्वागत व किया गया।। संस्थान के पदाधिकारियों ने प्रभागीय वनाधिकारी राकेश चंद्र यादव को पटका पहनाकर और राधा-कृष्ण के स्मृति चिह्न से अलंकृत कर उनका जोरदार सम्मान किया। यह सम्मान उनके द्वारा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के प्रति व्यक्त की गई कृतज्ञता थी।

इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी राकेश चंद्र यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी वृक्षारोपण योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने समाज के प्रत्येक वर्ग एवं हर आयु के लोगों से आह्वान किया कि वे एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़कर कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाएं और उसकी नियमित देखभाल सुनिश्चित करें।। संकल्पबद्ध टीम टीकाराम ने इस मिशन को धरातल पर उतारने के लिए संस्थान के पदाधिकारियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। अंकुर कुमार प्रदेश अध्यक्ष मिशन के मुख्य सूत्रधार, जिन्होंने 1000 पौधों का बीड़ा उठाकर पर्यावरण की दिशा में एक बड़ा कदम बढ़ाया है।
रणसिंह सिसोदिया जिला संरक्षक ,जिनका अनुभव इस अभियान को मार्गदर्शन प्रदान कर रहा है।योगेंद्र वार्ष्णेय जिलाध्यक्ष जो जमीनी स्तर पर इस अभियान को जन-आंदोलन बनाने में जुटे हैं।
प्रमोद कुमार जिला महासचिव एवं लक्ष्मीकांत सिंह जिला सचिव जिनकी सक्रियता ने संस्था की कार्ययोजना को मजबूती दी है।
इस अवसर पर दिव्यांशु माथुर एवं कपिल ग्रोवर सहित कई तमान लोग उपस्थित थे। जिन्होंने इस नेक मुहिम का समर्थन किया। संस्थान ने स्पष्ट किया कि विभाग से प्राप्त पौधों का वैज्ञानिक पद्धति से रोपण किया जाएगा और प्रत्येक पौधे की उत्तरजीविता को बनाए रखने का पूर्ण प्रयास किया जायेगा।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment