उ.प्र. पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की कमेटी का विस्तार

हाथरस। श्री दाऊजी महाराज मंदिर परिसर मे उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की आयोजित बैठक में कमेटी का विस्तार किया गया। जिले के सभी सातों ब्लॉकों से कर्मचारी शामिल हुये।। बैठक मे मुन्नालाल को कार्यवाहक जिलाध्यक्ष, इरफान खान, सलीम अब्बासी, हरेंद्र कुमार, नरेंद्र सिंह को जिला उपाध्यक्ष, किशोरीलाल, राकेश कुमार, नवललाल जिला मंत्री, मुकेश कुमार को जिला संयुक्त मंत्री, सुनील कुमार जिला सचिव, कुलदीप सिंह जिला मीडिया प्रभारी, अब्दुल बारिश को जिला सह मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया है। इसके अलावा जशोदा देवी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष व गीता देवी को जिला कोषाध्यक्ष को बनाया गया। सभी पदाधिकारियो को संरक्षक बद्रीलाल चौहान, जिलाध्यक्ष बारिश अंसारी, जिला महामंत्री चंद्रपाल सिंह, जिला कोषाध्यक्ष हृदेश चौटाला नें प्रमाण पत्र देकर व पटका पहनाकर स्वागत किया और कर्मचारियो की समस्याओं के निस्तारण के लिये संकल्प दिलाया।। इस मौक़े पर सुधीर कुमार, देवेंद्र सिंह चौधरी, योगेश बाबू, गुड्डू सिंह, परवेश, राजवीर सिंह, गुलशन कुमार, किशन कुमार, राधेश्याम, बृजेश कुमार, खेमचंद, संजय कुमार,देवेंद्र कुमार, विजय सिंह, राजकुमार, सुराज भाई, मोहम्मद हुसैन, लक्ष्मी सिंह, जितेंद्र कुमार, आशाराम ,मुस्ताक भाई, सचिन कुमार, मोहम्मद राशिद, इम्तियाज भाई ,उदल सिंह, संजय कुमार आदि मौजूद थे। संचालन हृदेश चौटाला ने किया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment