केंद्र सरकार के सेवा,सम्मान,संस्कार तथा सुशासन के 12 वर्ष पूर्ण होने पर

हाथरस केंद्र सरकार के सेवा, सम्मान, संस्कार तथा सुशासन के अनुरूप 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जनपद के प्रबुद्धजनों तथा चिकित्सकों के साथ संवाद किया गया।। इस दौरान मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. वेदप्रकाश अग्रवाल द्वारा बताया गया कि भारत सरकार ने पिछले 12 वर्षों में किस प्रकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किया है। पूरे देश में लगभग 55 करोड़ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं । पूरे उत्तर प्रदेश में लगभग 25 लाख गर्भवती महिलाओं की प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित अभियान के अंतर्गत जांच की गई है। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 14 से 15 वर्ष की 70000 बालिकाओं को उत्तर प्रदेश में निःशुल्क वैक्सीन लगाई जा चुकी है। पूरे प्रदेश में 102 तथा 108 की एंबुलेंस द्वारा एक्सीडेंट / इमरजेंसी के मरीजों और गर्भवती महिलाओं व बच्चों को निशुल्क घर से अस्पताल तथा अस्पताल से घर तक की परिवहन सेवाएं दी जा रही है।। पूरे प्रदेश में लगभग 18000 आयुष्मान आरोग्य मंदिर की स्थापना की गई है, जहां पर मातृ स्वास्थ्य, बाल स्वास्थ्य, गैर संचारी रोग जैसे कैंसर, शुगर, ब्लड शुगर इत्यादि की जांच व इलाज निशुल्क ग्रामीण क्षेत्रों में किया जा रहा है तथा टैली मेडिसिन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही है। टीवी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत गांव गांव शहर शहर में आयुष्मान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है तथा टीवी के मरीजों की जांच तथा गांव में ही मरीजों के एक्स-रे कर मरीज को दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही है।









