अलीगढ़ से एटा की ओर जा रहा था ट्रकसिकंदराराऊ। एनएच 34 के एटा रोड स्थित गांव रतिभानपुर के निकट एक चलते ट्रक के पिछले पहिए में अचानक आग लग गई। ट्रक से उठती आग को देख मौके पर हड़कंप मच गया। आनन फानन में ट्रक के चालक कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस एवं दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह एक ट्रक अलीगढ़ की ओर से एटा की ओर जा रहा था। ट्रक खुली बॉडी का था और उसमें लोहे की बॉडीयां लदी हुई थी। जैसे ही ट्रक गांव रतिभानपुर के पास पहुंचा। तभी चलते ट्रक के पिछले पहिए में अचानक आग लग गई । आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और ट्रक धू धू कर जलने लगा। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। आग आगे चालक की केबिन तक पहुंच गई । ट्रक से उठती आग की लपटों से क्षेत्र में खलबली मच गई। ट्रक चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस एवं दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए। जहां कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।











