अवैध देशी शराब समेत युवक दबोचा


सिकंदराराऊ । कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर गांव बाजिदपुर के सरकारी अस्पताल के निकट से एक युवक को अवैध देशी शराब समेत गिरफ्तार किया है।
एसआई सुरेंद्र पाल सिंह अपने हमराहों के साथ बाजिदपुर में गस्त में मामूर थे। तभी उन्हें जरिए मुखबिर सूचना मिली कि एक युवक अवैध देश शराब लेकर सरकारी अस्पताल के समीप खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम वीरपाल पुत्र राम सिंह निवासी गांव बाजिदपुर बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 22 क्वार्टर अवैध देशी शराब के बरामद किए हैं।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment