सिकंदराराऊ । कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर जलेसर मार्ग से एक युवक को अवैध शराब समेत गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
कस्बा पुरदिलनगर चौकी इंचार्ज श्रीचंद्र सोम अपने हमराहो के साथ कस्बा पुरदिलनगर में गस्त पर थे। तभी उन्हें जरिए मुखबिर सूचना मिली कि एक युवक अवैध शराब लेकर गांव जलेसर मार्ग पर खड़ा है । सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना नाम बिजेंद्र पुत्र नेकराम निवासी पिरथीपुर थाना निधौली कला जनपद एटा बताया। पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से 20 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद कर जेल भेज दिया।












