सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर का जन्मदिन उत्साह से मनाया: समर्थकों ने काटा केक

हाथरस। भाजपा की सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर का जन्मदिन आज उनके आवास पर हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही शुभचिंतकों, समर्थकों एवं क्षेत्रवासियों का उनके आवास पर ताँता लगा रहा। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने केक कटवाकर सदर विधायक को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दी तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल जनसेवा की कामना की।
इसी क्रम में भाजपा के पूर्व विस्तारक अंकित गौड़ एवं भाजपा युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष दीपक वार्ष्णेय ने भी सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर का पगड़ी एवं अंगवस्त्र पहनाकर सम्मान किया। साथ ही मिठाई खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं तथा स्मृति-चिह्न के रूप में एक तस्वीर भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर भाजपा सादाबाद मंडल अध्यक्ष अंकुश गौड़, दीपक माहौर, अभिषेक शर्मा, बृजेश चौहान, अभिषेक सिंह सहित अनेक नागरिक, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान पूरे दिन शुभकामनाएँ देने वालों का सिलसिला जारी रहा और सदर विधायक आवास पर उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment