युवती को ले गया युवक,रिपोर्ट

सिकंदराराऊ । कस्बा पुरदिलनगर के एक मोहल्ला निवासी 21 वर्षीय युवती को नामजद अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया। युवती की मां ने कोतवाली में नामजद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मोहल्ला निवासी युवती की पीड़िता मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 24 जून की दोपहर 12 बजे करीब उसकी 21 वर्षीय पुत्री को अंशुल पुत्र राजेंद्र निवासी गांव खुटिया थाना बहेड़ी जिला बरेली अपने साथ बहला फुसलाकर भगा ले गया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस युवती की तलाश में जुट गई है ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment