ट्रेन से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत

सहपऊ। थाना क्षेत्र के दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाइन पर महरारा गांव के पास ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना क्षेत्र की सेदरिया पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक हरेंद्र सिंह ने बताया कि आज दोपहर महरारा गांव के पास दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाइन पर एक युवक गंभीर अवस्था में पड़ा मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।पुलिस के अनुसार युवक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान 18 वर्षीय मिसबोल्लाह मंडल पुत्र रफीक मंडल के रूप में हुई है। वह पश्चिम बंगाल के हावड़ा स्थित मगुर्खाली दक्षिण पारा बसुदेवपुर का निवासी था।पुलिस मृतक के परिजनों को घटना की सूचना देने का प्रयास कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के कारणों की जांच जारी है और परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment