सादाबाद कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग स्थान पर सड़क हादसों में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मुरसान-जलेसर मार्ग पर गुरुवार देर रात और शुक्रवार तड़के हुए अलग-अलग सड़क हादसों में एक किशोरी सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार ग्राम बहादुरपुर भूप निवासी 30 वर्षीय जयप्रकाश और थाना सहपऊ क्षेत्र के ग्राम खोड़ा निवासी 35 वर्षीय देवेंद्र सिंह अलग-अलग दुर्घटनाओं में घायल हो गये। वहीं आज सुबह लगभग पांच बजे एक और बड़ा हादसा सामने आया। जिसमें नगला मुरली निवासी अरविंद उर्फ पिंटू 32 वर्ष तथा एक 14 वर्षीय किशोरी के साथ मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान मुरसान-जलेसर मार्ग पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।रेफर कर दिया है। पुलिस फरार वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी हुई है।












