चोरों ने कार का शीशा तोड़कर नगदी से भरा बैग किया पार

सिकंदराराऊ । तहसील के सामने सड़क किनारे खड़ी एक कार का शीशा तोड़कर चोर दिनदहाड़े नगदी से भरा बैग चुराकर ले गए। पीड़ित ने कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है ।
क्षेत्र के गांव टोली निवासी सुरेंद्र सिंह पुत्र अतर सिंह ने दी तहरीर में कहा है कि वह शुक्रवार की दोपहर 1 बजे करीब तहसील में बैनामा कराने आए थे। उन्होंने बैंक से ढाई लाख रुपये निकाले थे। सुरेंद्र सिंह ने यह रकम एक थैले में रखकर अपनी कार की आगे वाली सीट पर छोड़ दी और कार को तहसील के सामने सड़क किनारे खड़े कर अपने कार्य से तहसील परिसर में चले गए। इसी दौरान मौका पाकर अज्ञात चोरों ने कार का शीशा तोड़कर सीट पर रखा रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। चोरी हुए बैग में नकदी के अलावा बैंक की चेकबुक और अन्य महत्वपूर्ण कागजात भी थे। जब सुरेंद्र सिंह वापस लौटे और कार का शीशा टूटा देखा, तो उन्हें चोरी का पता चला। उन्होंने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का जायजा लिया । तहरीर मिलने के बाद पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment