पारदर्शिता व कड़ी सुरक्षा के बीच हुई लेखपाल परीक्षा: डीएम-एसपी ने लिया जायजा

हाथरस। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ द्वारा आयोजित लेखपाल मुख्य परीक्षा (प्रा.अ.प.-2025) को जनपद में सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा के साथ श्री सीएलआरएन सेकसरिया इंटर कॉलेज तथा पीबीएएस इंटर कॉलेज का निरीक्षण कर यथा स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ परीक्षा केन्द्र श्री सीएलआरएन सेकसरिया इंटर कॉलेज तथा पीबीएएस इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीसीटीवी कंट्रोल रूम तथा स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से परीक्षा कक्षों में परीक्षा दे रहे परीक्षार्थियों का अवलोकन किया। इसके पश्चात् उन्होंने परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर परीक्षा कक्षों का निरीक्षण कर यथास्थिति का जायजा लिया।
इस मौके पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को लेखपाल मुख्य परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए तथा केन्द्र व्यवस्थापकों को परीक्षा केन्द्रों पर मूलभूत सुविधा यथा पीने का पानी, बैठने व प्रकाश के उचित प्रबंध रखने के निर्देश दिये, जिससे कि परीक्षार्थियों को परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पडे।
जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि आज प्रातःकाल से ही पूरी टीम परीक्षा की व्यवस्थाओं का जायजा लेने हेतु सक्रिय रहकर व्यवस्थाओं की गुणवत्ता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित की जा रही है। जनपद में कुल 10 केन्द्रों पर परीक्षा आयोजित की जा गई है, जो पूर्णतः पारदर्शी/शांतिपूर्ण एवं स्वच्छ वातावरण में संपन्न हुई। उन्होंने कहा कि ग्रीष्म ऋतु एवं बढ़ती गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए परीक्षार्थियों के लिए समुचित पेयजल व्यवस्था, छाया (शेड) की व्यवस्था तथा आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। साथ ही प्रत्येक केन्द्र पर मेडिकल टीम की भी व्यवस्था की गई है, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में परीक्षार्थियों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।।     निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर, सीओ सदर, सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक आदि उपस्थित थे।
Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment