जनहित में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर 20 को भी खुलेगा दवा बाजारःअपील आॅनलाइन दवा व्यापार का विरोध रहेगा जारीःसभी कैमिस्ट बंधु समय से खोलें अपनी दुकानें-दाऊदयाल शर्मा

हाथरस व्यापार ही नहीं मानव सेवा भी हमारा संकल्प है और हम ऑनलाइन व्यापार का विरोध करते हैं, लेकिन आम जनता के स्वास्थ्य हितों को ध्यान में रखकर 20 मई को दवा बाजार बन्द का समर्थन नहीं करते हैं और सभी दबा बाजार 20 मई को रोजाना की तरह यथावत खुलेंगे।
उक्त संबंध में जानकारी देते हुए आज जिला कैमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोशियेसन के जिलाध्यक्ष पं. दाऊदयाल शर्मा, जिला महासचिव अमित पाराशर व जिला कोषाध्यक्ष यतेन्द्र कुमार गुप्ता ने शहर के मैंफेयर होटल पर आयोजित प्रेस वार्ता में कहा है कि जिला कैमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोशियेसन दवा बाजार बन्द का समर्थन नहीं करती है। प्रेस वार्ता की अध्यक्षता एसोशियेसन के जिलाध्यक्ष दाऊदयाल शर्मा ने की तथा संचालन महामंत्री अमित पाराशर ने किया। जिसमें एसोशियेसन के सभी सदस्यों ने एक मत से कहा कि ऑनलाइन दवा व्यापार का तो विरोध करते हैं,जो जनहित में नुकसान दायक है। उन्होंने कहा कि इसके विरोध में कुछ स्वयंभू नेताओ द्धारा 20 मई को जो बन्द बुलाया गया है, उसका हम पुरजोर विरोध करते हुये जनहित एवं स्वास्थ्य सेवाओं को मद्देनजर रखते हुये अपने रोजाना के समय से सभी दवा की दुकानों को खोलेंगे तथा उन्होंने सभी दवा व्यापारियों से भी अपने-अपने प्रतिष्ठानों को खोलने हेतु सभी से अनुरोध किया है।जिसमे सभी दुकानदारों ने दुकान समय से खोलने का आश्वासन दिया है।
प्रेसवाती एंव बैठक में मोहित अग्रवाल प्रदीप मेडीकोज, राजू, मोहनी एण्टरप्राइजेज, सन्दीप दीपक एकता मेडीकल, रिंकू सिह भोलेजी मेडीकल, राजवीर पाठक पाठक ड्रग स्टोर, सुधीर सिसोदिया सिसोदिया मेडिकल एजेंसी, पवन वाष्र्णेय पीएस फार्मा, महावीर चैधरी न्यू सेवार्थ फार्मेसी, यतेन्द्र गुप्ता कुमार मेडीकल, मुरसान से राकेश शर्मा राकेश मेडीकल, सौरभ राघव राघव मेडीकल, पंकज चैधरी पंकज मेडिकल, सिकन्द्राराऊ से पुष्पेंद्र पुन्डीर मैडीकल, मुकेश शर्मा दयाल मेडिकल, सादाबाद गुप्ता मेडिकल स्टोर, देवेंद्र मोहन मेडिकल स्टोर, अनुज मेडिकल, मानिकपुर श्याम मेडिकल स्टोर, सासनी से किरन मेडिकोज, देव मेडिकल, धर्म मेडिकल, कुशवाहा मेडिकल, चंदपा पवन जय अंबे मेडिकल आदि मौजूद थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment