खेत की रखवाली कर रही महिला को दबंगों ने पीटा, घर में घुसकर की मारपीट और तोड़फोड़

गांव मिया नगला में नामजदों ने एक महिला और उसके परिजनों पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित महिला ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की मांग की है।
शनिवार को मिली जानकारी के अनुसार गांव मियां नगला निवासी रंजीत कुमार की पत्नी श्रीमती प्रीति पत्नी ने कोतकवाली में घटना की तहरीर देते हुए बताया कि घटना शाम करीब 6 बजे की है। उस समय वह अपने खेतों पर ककड़ी (खीरा) आदि फसलों की देखभाल कर रही थी। आरोप है कि तभी गांव की ही नामजद आए और फसल को नुकसान पहुंचाने लगे। जब इसका विरोध किया, तो  गाली-गलौज करते हुए डंडे से हमला कर दिया, जिससे पीड़ित की आंख के नीचे चोट आई। पीड़िता का आरोप है कि जब वह घायल अवस्था में अपने घर पहुंची, तो नामजद वहां भी आ गए। उसने शोर मचाकर अपने भाइयों को बुला लिया। तीनों ने मिलकर घर के अंदर घुसकर पीड़ित के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की, और घर में तोड़फोड़ की। बीच-बचाव करने आई पीड़ित की सास और देवर को भी नामजदों ने बेरहमी से पीटा। बताया जा रहा है कि मारपीट में सास के हाथ में और देवर की आंख पर गंभीर चोटें आई हैं। पीड़िता ने बताया कि आरोपी दबंग किस्म के लोग हैं और अब उन्हें जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक विपिन चैधरी के संज्ञान में मामला आने के बाद, पुलिस ने तहरीर के आधार पर उचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।
sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment