
हाथरस आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिला और शिक्षामित्रों के हित में उनकी सरकार द्वारा लिए गए निर्णय पर उनका धन्यवाद ज्ञापन किया गया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात करते हुए कहा कि शिक्षामित्रों के उज्जवल भविष्य हेतु हर समय कदम से कदम आगे आगे बढ़ता जा रहा है। उसी क्रम में प्रतिनिधि मंडल द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर मानदेय बढ़ोतरी प्रस्ताव कैबिनेट में पास करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा जल्द शासनादेश जारी करवाने का आग्रह किया गया जिस पर मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियो को शासनादेश जारी करने के लिए तुरन्त निर्देशित किया।
साथ ही संगठन द्वारा शिक्षामित्रों के सेवाकाल को बढ़ाकर 62 वर्ष व 12 माह करने पर मुख्यमंत्री से चर्चा भी की गई। जिस पर मुख्यमंत्री ने मुस्कुराकर सभी समस्याओं पर विचार करने के लिए कहा। साथ ही जनपद फर्रुखाबाद व चन्दौली के 1635 शिक्षामित्र का वर्ष 2018 के जनवरी-फरवरी व मार्च माह का अवशेष मानदेय के विषय में मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया, जिस पर भी मुख्यमंत्री ने तुरंत कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले शिक्षामित्रों के प्रतिनिधिमंडल में पीलीभीत पूरनपुर के विधायक बाबूलाल पासवान, प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ सिंह कुशवाहा,प्रदेश महामंत्री उमेश कुमार पाण्डेय,प्रदेश सह प्रवक्ताध्जिलाध्यक्ष लखनऊ रामसागर गौतम, उमेश कुमार पाण्डेय प्रदेश महामंत्री, रीना सिंह प्रदेश प्रभारी, ब्रजेश वशिष्ठ प्रदेश संगठन मंत्री शामिल थे।









