
हाथरस। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा आज असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व शर्मा पर आरोप लगाते हुए कहा गया है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ,नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विरुद्ध लगातार जिस अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है, वह भाषा हिमंता विश्व शर्मा और उनकी भाजपाई संघी सोच को दर्शाता है।। शहर काँग्रेस कमेटी ने इस क्षीण सोच युक्त भाषा की कड़े शब्दों में निंदा की है।क्योंकि हिमंता विश्व शर्मा ने काँग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जो कि देश मे एक बड़े दलित नेता हैं, उनके लिये जिन शब्दों का प्रयोग किया है वो हिमंता विश्व शर्मा की दलित विरोधी सोच को भी दर्शाता है। इसी सापेक्ष में उत्तर प्रदेश काँग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज असम के मुख्यमंत्री का शहर अध्यक्ष योगेश कुमार ओके के नेतृत्व में शहर कांग्रेस कार्यालय के निकट पसरटटा बाजार तिराहे पर पुतला फूंका गया।
इस दौरान वरिष्ठ नेता अवधेश बख्शी ,शहर उपाध्यक्ष भूपेन्द्र शर्मा, डॉ. प्रमोद कुमार,प्रदीप तेनुगुरिया, महासचिव योगेश बाबू, विनोद कुमार शर्मा, प्रवक्ता हबीब मलिक, सचिव राजकुमार आदि शामिल थे।









