अयोध्या में एयरपोर्ट का नाम महर्षि वाल्मीकि के नाम से करने पर जताया आभार

हाथरस-3 अप्रैल। लोकसभा क्षेत्र के सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि द्वारा संसद सदन में बोलते हुए भगवान श्री राम के धाम अयोध्या में बने इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम वाल्मीकि समाज के आराध्य महर्षि वाल्मीकि जी के नाम पर रखने पर केंद्र सरकार का आभार जताया है। वहीं उन्होंने देश भर के सफाई मजदूर कर्मचारियों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराये जाने की मांग पटल पर रखी गई है।
ससंद सदन की कार्यवाही में सम्मिलित होकर सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि द्वारा लोकसभा में बोलते हुए भगवान श्री राम की पावन नगरी अयोध्या में बन रहे एयरपोर्ट का नाम महर्षि वाल्मीकि जी के नाम पर रखने पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज का धन्यवाद एंव आभार व्यक्त करता हूं।यह निर्णय पूरे वाल्मीकि समाज के सम्मान और गौरव का प्रतीक है।
संसद में सांसद अनूप प्रधान द्वारा साथ ही दिल्ली के सीमापुरी क्षेत्र में सफाई कर्मी राहुल वाल्मीकि की ड्यूटी के दौरान हुई दर्दनाक मृत्यु पर गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए सरकार से मांग करते हुए कहा कि सभी सफाई कर्मियों को आधुनिक सुरक्षा उपकरण, बेहतर संसाधन और उन्नत मशीनरी उपलब्ध कराई जाए, ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं को रोका जा सके। जनता की आवाज को संसद तक पहुंचाना और समाज के हर वर्ग के सम्मान के लिए निरंतर कार्य करना ही हमारा संकल्प है।












