
थरस।गांव मीतई स्थित पथवारी मईया मंदिर से निकलने वाली काली मईया शोभायात्रा व विशाल मेला का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने पूजा अर्चना व आरती उतारकर किया गया।। इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजकों ने रामेश्वर उपाध्याय का फूल माला पहनाकर, पीतांबर ओड़ाकर, स्वागत व सम्मान किया।वहीं रामेश्वर उपाध्याय ने सभी को मेले की शुभकामनाएं दी। रामेश्वर उपाध्याय ने कहा कि जहां भी मेले लगते है मेला से आपस में प्रेमभाव बढ़ता है और सर्व समाज के भाई एकजुट होकर मेले में भाग लेते हैं। जिससे सभी में प्रेमभाव व भाईचारा बना रहता है।।
इस अवसर पर डॉ. विकास कुमार शर्मा, गोपाल शर्मा, विकास उपाध्याय, शरद उपाध्याय नन्दा, एडवोकेट मदन मोहन गौड़, विशाल सारस्वत, सौरभ शर्मा, सुमित चैहान,वेदप्रकाश शर्मा, जीतू तिवारी, नवीन चैधरी, अजय शर्मा, हरीश तिवारी, त्रिवेंद्र भारद्वाज, नरेंद्र तिवारी, कैलाश भारद्वाज, सचिन शर्मा, नारायण भारद्वाज, गगन शर्मा , लव कौशिक, हनी चैधरी, धर्मेंद्र चैधरी, मोहित चैहान, विकास चैहान, रतन शर्मा आदि मौजूद थे।












