ऑटो में ट्रैक्टर ने मारी टक्कर : वृद्ध की मौत: बालिका घायल

हाथरस। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के मेंडू सिकंद्राराऊ रोड पर आज दोपहर गांव सोखना के पास सड़क हादसे में एक ट्रैक्टर ने ऑटो को टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची घायल हो गई।
बताया जाता है थाना हाथरस गेट क्षेत्र के मैडू रोड पर गांव सोखना के निकट एक ऑटो में एक ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। जिससे ऑटो में सवार यात्रियों में भारी चीख पुकार मच गई और इस दर्दनाक हादसे में घायल एक बुजुर्ग ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।मृतक वृद्ध की पहचान करीब 70 वर्षीय ओमप्रकाश पुत्र गुलाब सिंह निवासी गांव रामपुर थाना हाथरस जंक्शन के रूप में की गई है। वहीं हादसे में घायल हुई एक बच्ची निशा पुत्री अफसर निवासी गांव धनौटी, थाना कोतवाली सादाबाद का उपचार चल रहा है। बताया जाता है दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर वहां से भाग गया। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ लग गई, जिन्होंने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने ओमप्रकाश को मृत घोषित कर दिया। उनके परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को अपने साथ ले गए। वहीं बच्ची निशा का अस्पताल में उपचार किया गया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment