टीवी मुक्त अभियान में सहयोग करने वाले 66 ग्राम प्रधान सम्मानित

हाथरस। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर आज पी.एन.दीक्षित मुख्य विकस अधिकारी की अध्यक्षता एवं श्रीमती अंजुला सिंह माहौर सदर विधायिका की उपस्थिति तथा डा.राजीव राय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कुशल दिशा-निर्देशन में सभागार नई कलेक्ट्रेट पर जनपद की कुल-462 ग्राम पंचायतों में से टीबी मुक्त हेतु चयनित कुल 66 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों को गांधी जी की प्रतिमा एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

उक्त कार्यक्रम में वर्ष 2023, 2024 एवं 2025 तक लगातार टीबी मुक्त हेतु चयनित 2 ग्राम पंचायत को गोल्ड कलर तथा वर्ष-2024 एवं 2025 में लगातार टीबी मुक्त हेतु चयनित 16 ग्राम पंचायत को सिल्वर कलर एवं वर्ष 2025 में टीबी मुक्त हेतु चयनित 48 ग्राम पंचायतों को कांस्य कलर की गांधी जी की प्रतिमा भेंट की गयी। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में सदर विधायक एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा टीबी के 10 मरीजों को उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए पुष्टाहार वितरित किया गया। गोदनामा कार्यक्रम के तहत गोद लिये गये प्रत्येक मरीज को पोषण किट में (यथा-मूंगफली, भुना चना, गुड़, गजक, सोयावीन वरी, दाल, दलिया, एवं न्यूट्रिशनल सप्लीमेंट बॉर्नवीटा, आदि प्रत्येक एक किलो) प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के अन्त में सदर विधायक एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा आगामी दिवसों में चलने वाले 100 दिवसीय टीबी अभियान के शुभारम्भ हेतु निःक्षय वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया, जो कि क्षेत्र में भ्रमण कर संभावितों को मुफ्त टीबी की जांच एवं चेस्ट एक्सरे की सुविधा प्रदान करेगी।उक्त कार्यक्रम का संचालन डा. प्रवीन कुमार भारती जिला क्षय रोग अधिकारी द्वारा किया गया तथा टीबी मुक्त ग्राम पंचायत के विषय में सभी को विस्तार से जानकारी प्रदान की गयी। साथ ही सभी अतिथियों का इस जनसहभागिता के लिये आभार व्यक्त किया गया तथा जनपद के अन्य सामाजिक संस्थाओं, स्वयं सहायता समूहों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं प्रतिष्ठित नागरिकों से यह अपील की कि वह भी इसी प्रकार आगे बढ़कर प्रधानमंत्री के टीबी मुक्त भारत अभियान का हिस्सा बने तथा अपने जनपद, प्रदेश व देश को टीबी मुक्त करने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें।। कार्यक्रम में डा. एमआई आलम उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं डा. रितु गुप्ता उप जिला क्षय रोग अधिकारी के साथ-साथ एन.टी.ई.पी. की टीम उपस्थित थी ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment