
हाथरस। आगामी त्यौहार एवं पर्व महाशिवरात्रि व होली आदि को लेकर त्योहारों पर खाद्य पदार्थों में मिलावटी सामानों की बिक्री व मिलावट करने वालों पर कार्यवाही किए जाने को लेकर खाद्य विभाग की टीम द्वारा जनपद भर में छापामार चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया है और इसी क्रम में आज खाद्य विभाग की टीम द्वारा कई होटल व ढ़ाबों पर छापा मारकर चेकिंग अभियान चलाया गया। जिससे मिलावट करने वालों में खलबली मच गई।
जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में आगामी त्योहार शिवरात्रि के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा तहसील सिकंद्राराऊ अंतर्गत ढाबा, होटल और रेस्टोरेंटों की चेकिंग का अभियान चलाया गया। कासगंज रोड पर स्थित ढाबों, होटलो और रेस्टोरेंटों का सघन निरीक्षण किया गया। मौके पर स्वच्छ वातावरण रखने एवं ताजा खाना परोसने एवं रेट लिस्ट लगाने के निर्देश दिए गए। अपने प्रतिष्ठान के आसपास रोशनी रखना और वाहनों की पार्किंग सड़क से दूर रखने के लिए निर्देशित किया गया।
खाद्य विभाग की टीम द्वारा होटल, ढाबा व रेस्टोरेंट पर चलाए गए चेकिंग अभियान के तहत आज फौजी ढाबा कासगंज रोड नावली रामपुर, जय श्री श्याम ढाबा नगला जलाल कासगंज रोड, सोरोजी ढाबा पुरानी चुंगी कासगंज रोड, श्री सोरों जी ढाबा निकट अलीगढ़ ओवरब्रिज कासगंज रोड, एसआर ढाबा निकट अलीगढ़ ओवरब्रिज कासगंज रोड, जय गंगा मैया ढाबा कासगंज रोड, न्यू स्टार होटल एंड रेस्टोरेंट कासगंज रोड आदि ढाबो, होटल और रेस्टोरेंटों की चेकिंग का अभियान लगातार जारी रहेगा।









