तमंचा कारतूस समेत युवक गिरफ्तार

तमंचा कारतूस समेत युवक गिरफ्तार

सिकंदराराऊ। कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर गांव नोरथा ईशेपुर में स्थित बाग से एक युवक को अवैध तमंचा एवं कारतूस समेत गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

एसआई लखमी सिंह अपने हमराहो के साथ ग्रस्त में मामूर थे। तभी उन्हें जरिए मुखबिर सूचना मिली कि एक युवक गांव नोरथा ईशेपुर में बाग में अवैध तमंचा लेकर घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने दबिश देकर गांव एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस पूछताछ के दौरान अपना नाम पता शकील पुत्र रफीक निवासी किला मोहल्ला मारहरा जिला कासगंज बताया । पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा एवं दो जिंदा कारतूस बरामद कर उसे न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment