सिकन्द्राराऊ पुलिस ने 3 जुआरी पकड़े


सिकन्द्राराऊ- 3 फरवरी।पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार जुआध्सट्टे की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी के निकट पर्यवेक्षण में थाना पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए 3 लोगों को हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते समय मौहल्ला करीमनगर के पीछे बाग से गिरफ्तार किया गया है । जिनके कब्जे से 20,600- रूपये नगद, 52 पत्ता ताश बरामद हुए है ।।
गिरफ्तार लोगों में शाहिद पुत्र अल्लादिया व गुलाब नबी पुत्र ताहिर निवासीगण मौहल्ला मटकोटा कस्बा व आदिल पुत्र नासिर निवासी करीमनगर कस्बा हैं।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में
प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार शर्मा मय टीम शामिल थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment