
हाथरस-3 फरवरी। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के कैंप कार्यालय पर फेम के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल के आगमन पर उनका पटका पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर भव्य स्वागत सत्कार किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आगामी 12 फरवरी को प्रदेश के प्रत्येक जनपद से 2 या 3 उद्योगपति, व्यापारी प्रतिनिधियों के साथ प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सोवती के नेतृत्व में प्रमुख सचिव जीएसटी डॉ. कामिनी चैहान से प्रदेश की विभिन्न समस्याओं के साथ हाथरस जनपद के जीएसटी कार्यालय के शीघ्र निर्माण एवं हैंडीक्राफ्ट व्यवसाय, हींग उद्योग एवं रंग गुलाल आदि की समस्याओं के समाधान हेतु वार्तालाप कर ज्ञापन देकर समस्याओं के शीघ्र निराकरण हेतु मिलेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल के स्वागत समारोह में जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, लोकसभा प्रभारी पं. हरेंद्र शर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, आकाश वर्मा, दीपांशु बूटिया, निष्कर्ष सिंघल, राम वर्मा, देवेंद्र वर्मा, भिक्कोमल वर्मा आदि उपस्थित थे।









