
सिकन्द्राराऊ-2 फरवरी । स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर करीब 9 वर्ष पूर्व 157.80 लाख रुपये की लागत से बना ट्रॉमा सेंटर आज भी सुविधाओं के अभाव में स्थानीय जनता के लिए सफेद हाथी बना हुआ है। इस मुद्दे को लेकर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं द्वारा आज धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन अनिश्चित कालीन तक जारी रहेगा। किसान यूनियन का कहना है कि ट्रॉमा सेंटर की इमारत तैयार है, लेकिन यहाँ डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ और आधुनिक संसाधनों की भारी कमी है। दिल्ली-कानपुर नेशनल हाईवे पर होने वाले हादसों के बावजूद घायलों को तुरंत इलाज नहीं मिल पाता और उन्हें अलीगढ़ या हाथरस रेफर कर दिया जाता है। ट्रॉमा सेंटर को शीघ्र चालू कराए जाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन जारी है। धरना प्रदर्शन में मगलेश यादव, साधु सिंह, उपाध्यक्ष अनार सिंह, सत्यप्रकाश, राजेश, मुकेश, रामदास, नेत्रपाल, कृपाल सिंह, जगदीश, मोहरपाल, प्रमोद कुमार, मलिखान सिंह, देवेंद्र कुमार, वीरेंद्र सिंह, चंद्रवीर सिंह, श्योराज सिंह आदि मौजूद थे।











