
सिकंदराराऊ। कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव भैकुरी के निकट एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी । हादसे में बाइक से बाहर दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए । घायलों का उपचार अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। घायल युवक के भाई ने कोतवाली में अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया ।
जितेंद्र पाल सिंह पुत्र प्रमोद कुमार निवासी गांव मैदामाई थाना हसायन ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि गत 11 जनवरी की सुबह 11 बजे करीब उसका भाई राजीव कुमार अपने साथी हेमेंद्र पुत्र मनपाल सिंह के साथ बाइक पर सवार होकर गांव भैकुरी से अपने गांव आ रहा था। जैसे ही बाइक सवार मनकामेश्वर मंदिर के निकट पहुंचे । तभी पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ पहुंचाया गया । जहां से चिकित्सकों ने दोनों युवकों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां दोनों का उपचार जारी है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।









