दंपती को पीटकर किया घायल

सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर में नामजदों ने दंपती को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में एक महिला समेत चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव सुल्तानपुर निवासी कमल सिंह पुत्र ओमवीर सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह रोज की भांति अपने ट्रैक्टर को हेरो समेत खड़ा करने को 9 जून की सुबह 10 बजे करीब घर के पास गया था । तभी गांव के ही सुनहरी लाल पुत्र उदयवीर सिंह, शीला पुत्री सुनहरी लाल, बाबू लाल पुत्र विजयपाल, विजयपाल पुत्र भूप सिंह गाली गलौज करते हुए आए। जब पीड़ित ने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उसके ऊपर हमला बोल दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। शोर गुल सुनकर बीच बचाव में आई उसकी पत्नी मीना देवी को भी नामजदों ने मारपीट कर घायल कर दिया । आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment