हाथरस। थाना हाथरस गेट पुलिस द्वारा दहेज हत्या के मुकदमे से सम्बन्धित 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार फरार/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में थाना हाथरस गेट पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए दहेज हत्या के मुकदमे से सम्बन्धित 1 आरोपी आविद खाँ पुत्र चमन खाँ निवासी सियाराम कालोनी टाटा टाबर के पास को नगला भूरा रोड प्रगतिपुरम विजलीघर के पास से गिरफ्तार किया गया है ।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक नितिन कसाना थाना हाथरस गेट मय टीम शामिल थे।












