
सिकन्द्राराऊ-15 जनवरी। कोतवाली क्षेत्र के गांव बरई शाहपुर में पुत्री के ससुरालीजनो ने पिता एवं दो भाई को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में चार नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।।
कोतवाली में रामप्रकाश पुत्र मुन्नीलाल निवासी गांव नगला भरा थाना एका जनपद फिरोजाबाद ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसने अपनी पुत्री प्रियंका की शादी गांव बरई शाहपुर में की थी । ससुरालीजन दहेज को लेकर विवाद करते थे। शिकायत मिलने पर वह गत 6 जनवरी की दोपहर 3 बजे करीब अपने पुत्र हरेंद्र के साथ पुत्री की ससुराल पहुंचा। जहां बादाम सिंह,सतेंद्र,दीपू,अंकित पुत्रगण बादाम सिंह गाली गलौज करने लगे । पीड़ित ने जब गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से दोनो पिता पुत्र पर हमला कर दिया। जिससे दोनों पिता पुत्र लहूलुहान हो गए । बीच बचाव में आए पीड़ित के भतीजे शिवम पुत्र धनवीर सिंह को भी नामजदो ने मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी है।









