सिकंदराराऊ में कल निकलेगी लोक माता अहिल्याबाई होल्कर की शोभायात्रा

सिकंदराराऊ। गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी कस्बा में कल रविवार को लोक माता अहिल्याबाई होल्कर की भव्य शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली जाएगी । शोभायात्रा में दर्जनों झांकियां लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनेगी । शोभायात्रा का शुभारंभ रेलवे स्टेशन से होगा । कस्बा भ्रमण के बाद शोभायात्रा का समापन पंत चौराहे पर पहुंचकर होगा । आयोजको द्वारा शनिवार को शोभायात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप प्रदान किया गया । आयोजको ने शोभायात्रा में समाज के लोगो से बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील की है ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment