लापता बच्चे को पुलिस ने 3 घंटे में ढूंढकर किया परिजनों के सुपुर्द

सहपऊ थाना पर एक बच्चे के लापता हो जाने की सूचना पर थाना पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए सूचना प्राप्त होने के मात्र 3 घंटे के अन्दर 1 बच्चे को खोजकर सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया है और परिजनों ने पुलिस का धन्यवाद किया है।
थाना सहपऊ पर कल पर रास्ते से निकल रहे राहगीरों द्वारा सूचना दी कि 1 बच्चा उम्र करीब 6 वर्ष का बच्चा बिना बताये घर से निकल आया है जो रास्ते मे भटक रहा है । थाना पुलिस द्वारा तत्काल बच्चे को सुरक्षित लेकर पूछताछ की गयी, तो अपने परिजनो के बारे मे स्पष्ट जानकारी नही दे पा रहा था।
पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा लापताध्गुमशुदा बच्चे को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द करने हेतु थानाध्यक्ष सहपऊ को निर्देशित किया गया । जिसके क्रम में थाना पुलिस द्वारा बच्चे की तलाश हेतु टीमें गठित कर उसके फोटो को लेकर आसपास के बाजारध्मोहल्लों में ले जाकर लोगों से उसके बारे में पूछताछ की गई । इसी क्रम में बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, बाजार व अन्य स्थानों पर बच्चे की तलाश हेतु अथक प्रयास किये गये। बच्चे का फोटो व विडियो व्हाटसअप ग्रुप व फेसबुक ग्रुप पर प्रसारित किये गये। जिसके पश्चात बच्चे के सम्बन्ध मे जानकरी प्राप्त हुयी।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सादाबाद के कुशल पर्यवेक्षण में थाना सहपऊ पुलिस टीमों द्वारा अथक प्रयासों के फलस्वरूप मात्र 3 घंटे के अन्दर गुमशुदा बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया है । इसके उपरान्त लडके को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया तथा परिजनो द्वारा अपने बच्चे को सकुशल अपने संरक्षण में ले लिया गया है । गुमशुदा बच्चे के सकुशल मिलने पर परिवारीजनों द्वारा पुलिस के कार्य की भूरि-भूरि प्रशसा करते हुए धन्यवाद प्रकट किया है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment