सिकंदराराऊ । कस्बा के एक मोहल्ला निवासी 16 वर्षीय किशोरी को नामजद अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया। पीड़िता किशोरी की मां ने नामजद आरोपी के विरुद्ध कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मोहल्ला निवासी पीड़िता किशोरी की मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री कस्बा के एक मोहल्ला में 6, 7 दिन से अपनी ननिहाल में रह रही थी। गुरुवार की रात्रि 10 बजे करीब उसकी पुत्री को सचिन पुत्र विनोद कुमार निवासी गांव मण्डनपुर पुनेरा थाना जलेसर जनपद एटा अपने साथ बहला फुसलाकर भगा कर ले गया । रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस किशोरी की तलाश में जुट गई है।











