
सिकंदराराऊ । हाथरस रोड स्थित जाऊ नहर के निकट एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने वलेनो में टक्कर मार दी । हादसे में वलेनो कार सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक के साले ने कोतवाली हसायन में अज्ञात स्विफ्ट डिजायर कार चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विकास सारस्वत निवासी गांव नगला पोला थाना महावन जिला मथुरा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि गत 16 मई की सुबह 9 बजे करीब उसके बहनोई मथुरा से एटा अपनी वलेनो कार से जा रहा थे। जैसे ही वह जाऊ नहर के समीप पहुंचे । तभी सामने से तेज गति से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए वलेनो कार में टक्कर मार दी । हादसे में उसके बहनोई गंभीररूप से घायल हो गए और कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घायल का उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।









