विद्युत उपकेंद्र पर कल नवीन बी०सी०वी० लगाने एवं अण्डर ग्राउन्ड केबिल डालने का होगा कार्य


सुबह 10 से शाम 6 बजे तक रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित

सिकंदराऊ । कस्बा के कासगंज रोड स्थित 33/11 के०वी० विद्युत उपकेन्द्र पर कल मंगलवार को नवीन बी०सी०वी० लगाने एवं 11 के०वी० XLPE अण्डर ग्राउन्ड केबिल डालने का कार्य किया जाना है । जिसके चलते सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी ।
एसडीओ युसूफ हुसैन ने बताया कि कल मंगलवार को 33/11 के०वी० विद्युत उपकेन्द्र पर नवीन बी०सी०वी० लगाने एवं 11 के०वी० XLPE अण्डर ग्राउन्ड केबिल डालने का कार्य किया जाना है । जिसके चलते सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक सम्बन्धित क्षेत्र की विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी। कार्य पूर्ण होने के बाद आपूर्ति पुनः सुचारु कर दी जाएगी।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment