नायब तहसीलदार ने अवैध खनन कर रहे एक ट्रैक्टर एवं मिट्टी खोदने की मशीन को किया जब्त


बसई बावस में हो रहा था मिट्टी का अवैध खनन

सिकंदराराऊ । क्षेत्र में हो रहे मिट्टी के अवैध खनन पर प्रशासनिक अधिकारियों ने अंकुश कसना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में क्षेत्र के गांव बसई बावस में नायब तहसील दार ने बीती रात अपनी टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर दबिश दी। इस दौरान टीम को देख खनन कर रहे माफिया मौके से भाग जाने में सफल रहे। टीम ने मौके से एक ट्रैक्टर ट्रॉली एवं एक मिट्टी खोदने की मशीन को कब्जे में लिया। जिन्हें तहसील में लाकर खड़ा कर दिया गया।


नायब तहसीलदार राकेश शर्मा को मंगलवार की रात्रि को सूचना मिली कि क्षेत्र के गांव बसई बावस में अवैध मिट्टी खनन का कार्य चल रहा है। सूचना पाकर प्रशासन हरकत में आ गया। नायब तहसीलदार ने अपनी टीम के साथ गांव में छापेमारी की । इस दौरान टीम को देख खनन माफिया ट्रैक्टर ट्रॉलियो को लेकर मौके से भाग गए। टीम ने मौके से एक ट्रैक्टर ट्रॉली एवं मिट्टी खोदने की एक मशीन को अपने कब्जे में लिया । प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई से खनन माफिया में खलबली मच गई। प्रशासनिक टीम खनन माफियाओं पर कार्रवाई करने में जुट गया। उपजिलाधिकारी धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति अवैध खनन करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment