घर में घुसकर लोहे की रॉड से हमला कर महिला के हाथ की तोड़ी हड्डी

सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव टटी डंडिया में नामजद ने घर में घुसकर एक महिला पर लोहे की रॉड से हमला कर पीड़िता के हाथ की हड्डी तोड़ दी । पीड़िता ने कोतवाली में एक नामजद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव टटी डंडिया निवासी हरप्यारी पत्नी केवल सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 26 मई की शाम 6:30 बजे करीब वह घर पर अकेली थीं। इसी दौरान गांव का ही टिंकू शर्मा पुत्र रामवीर अपने हाथ में लोहे की रॉड लेकर उनके घर में घुस आया और गाली-गलौज करने लगा। पीड़िता ने जब गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपी ने महिला पर लोहे की रॉड से हमला कर उसके हाथ की हड्डी तोड़ दी। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment