
हाथरस। जिला हाथरस टेंट लाइट कैटरिंग फूल व्यापारी एसोसियेशन के जिलाध्यक्ष व वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष हरिमोहन शर्मा गुरुजी प्रतिनिधि मंडल के साथ एसोसियेशन के वरिष्ठ नेता किशोर कुमार कैटर्स के पिताश्री जमुना प्रसाद पान वालों के निधन पर नई धर्मशाला में आयोजित शोक श्रद्धांजलि सभा में पहुंचकर उनके छविचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर शोक श्रद्धांजलि दी।। इस दौरान वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष हरिमोहन शर्मा गुरुजी ने कहा कि स्वर्गीय जमुना प्रसाद पान वाले एक मधुर व्यवहार व अच्छे समाजसेवी भी थे। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत की आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिवार को धैर्य धारण कराये। श्रद्धांजलि सभा में जिला महामंत्री भूपेंद्र दयाल शर्मा,कोषाध्यक्ष गंगाशरण सैनी, मंत्री बालकिशन शर्मा वालों गुरु, जिला संगठन मंत्री किशन सहाय शर्मा, कैटर्स रेशम सिंह, हाजी साबिर अली, आशु फूल वाले, ब्रजमोहन शर्मा, हक्कन गुरु, कैलाश चंद्र शर्मा, राकेश सक्सेना काके बाबू आदि मौजूद थे।












