सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसायन की विद्युत केबल जली, विद्युत आपूर्ति हुई ठप

भीषण गर्मी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगा जनरेटर भी नहीं चलाया:विद्युत आपूर्ति के ठप होने से भीषण गर्मी में दवा लेने आए मरीज परेशान नजर आए

सिकंदराराऊ। कस्बा हसायन में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की शुक्रवार सुबह अचानक विद्युत केबल जल गई। विद्युत केबल धू धूकर जलने लगी। जिससे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। भीषण गर्मी में दवा लेने और उपचार कराने आए मरीज खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर विद्युत आपूर्ति ठप होने के बाद भीषण गर्मी में जनरेटर को भी नहीं चलाया गया ।
बताया जाता है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसायन की शुक्रवार सुबह 10 बजे करीब मुख्य विद्युत केबल जल गई। जिससे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। विद्युत आपूर्ति ठप होने से भीषण गर्मी में दवा लेने और उपचार कराने आए मरीज खासे परेशान नजर आए। विद्युत आपूर्ति बाधित होते ही चिकित्सक कक्षों में अंधेरा छा गया। इसके बाद कई चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी अपने कक्षों से बाहर निकलकर इधर-उधर चले गए। जिससे मरीज भटकते हुए दिखाई दिए। विद्युत आपूर्ति ठप होने के बावजूद, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्थित जनरेटर कक्ष का ताला लगा रहा। जिम्मेदार अधिकारियों ने न तो जनरेटर चालू कर विद्युत आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया और ना ही जली हुई मुख्य केबल को ठीक कराने की दिशा में कोई कदम उठाया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ते नजर आए।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment