दरकोला में 28 मई से गूंजेगी श्रीमद भागवत कथा, तैयारियां पूर्ण

 

सासनी कस्बा के पास स्थित गांव दरकोला (कस नगला) के शिव मंदिर पर आगामी 28 मई से श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इसको लेकर शिव मंदिर कमेटी द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।कथा के मुख्य प्रवक्ता परम श्रद्धेय आचार्य श्री संतोष जी महाराज होंगे, जो अपनी सुमधुर वाणी से श्रद्धालुओं को रसपान कराएंगे। शिव मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ 28 मई को सुबह 8 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। इसके बाद प्रतिदिन सुबह 7 बजे से 9 बजे तक वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन-यज्ञ किया जाएगा। दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक मुख्य कथा का आयोजन होगा, जिसमें महाराज जी द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का वर्णन किया जाएगा।यह धार्मिक महोत्सव 3 जून तक अनवरत चलेगा। इसके अगले दिन यानी 4 जून को यज्ञ की पूर्णाहुति दी जाएगी, जिसके बाद विशाल भंडारे और प्रसाद वितरण का आयोजन होगा। कमेटी ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ उठाने की अपील की है।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment