विषाक्त के सेवन से छात्रा की बिगड़ी हालत : मौत

हाथरस। थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव जाफराबाद में एक छात्रा ने विसाक्त खाकर आत्महत्या कर ली। मां से कहासुनी के बाद छात्रा ने यह कदम उठाया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बताते हैं गांव जाफराबाद निवासी किशोरी 17 वर्षीय इंटरमीडिएट की छात्रा थी। उसके पिता मजदूरी करते हैं। कल शाम छात्रा बाजार जाना चाहती थी, लेकिन उसकी मां ने उसे जाने से मना कर दिया। इसी बात पर मां-बेटी के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद रात को छात्रा ने विसाक्त खा लिया।परिवार के सदस्यों ने छात्रा को गंभीर हालत में शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, वहां उसकी हालत और बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। मृतका छात्राअपने पीछे अपने माता-पिता के अलावा दो भाइयों को छोड़ गई है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment