
सिकंदराराऊ। कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव बस्तोई (हवेली) में नामजद ने एक महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल महिला के पति ने कोतवाली में नामजद आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव बस्तोई (हवेली) निवासी तेजवीर सिंह पुत्र नेत्रपाल सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि गत 29 अप्रैल की शाम 7 बजे करीब राजवीर सिंह पुत्र सुरेन्द्रपाल सिंह शराब पीकर आया और हमारे आवास पर गाली गलौच करने लगा। पीड़ित की पत्नी कुसुम ने जब गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपी ने लाठी डंडों से महिला पर हमला कर दिया। जिससे महिला घायल हो गई । आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है ।











