श्रवण गंगा सेवा समिति के सचिव सूर्य प्रताप सिंह सूरज श्रवण कुमार बनकर करा रहे निशुल्क यात्रा:भारी खुशी

सिकन्द्राराऊ। जनपद की सीमा से सटे जनपद एटा के गांव लालपुर निवासी एवं श्रवण गंगा सेवा समिति के सचिव, वरिष्ठ भाजपा नेता सूर्य प्रताप सिंह पूरे सिकन्द्राराऊ विधानसभा क्षेत्र में श्रवण कुमार बनाकर क्षेत्र की जनता को लगातार गंगा स्नान कराकर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं और दर्जनों बसों द्वारा गंगा यात्रियों को गंगा स्नान के लिए भेज कर पूरे क्षेत्र में भारी चर्चाओं में छाए हुए हैं।
श्रवण गंगा सेवा समिति के सचिव सूर्य प्रताप सिंह सूरज भैया द्वारा बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ग्राम भेंकुरी-बरसौली चौराहे से कछला गंगा घाट के लिए 47 बसों में हजारों श्रद्धालुओं को गंगा स्नान के लिए रवाना किया गया। क्षेत्रीय जनता को गंगा स्नान कराए जाने के क्रम में 50 वीं गंगा यात्रा पर 47 बसों द्घारा विधानसभा सिकन्द्राराऊ के भेंकुरी चौराहे से राष्ट्रीय स्वयं सेवक किसान संघ के प्रांतीय संगठन मंत्री धर्मेंद्र व श्रवण गंगा सेवा समिति के सचिव सूर्य प्रताप सिंह सूरज भैया द्वारा दीप आरती कर एवं हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया गया।इस यात्रा में भारी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और ग्रामीण शामिल हुए, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। यह धार्मिक यात्रा श्रवण गंगा सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित की जाती है।
उल्लेखनीय है कि उक्त परोपकारी एवं पुण्य फलकारी कार्य जनपद की सीमा से सटे जनपद एटा के गांव लालपुर निवासी सूर्य प्रताप सिंह सूरज इसे संचालित करते हैं, जो कि पूर्व में जिला पंचायत सदस्य भी रह चुके हैं। वह पिछले कई वर्षों से एटा, हाथरस और आगरा सहित आसपास के क्षेत्रों के हजारों लोगों को निशुल्क गंगा स्नान करा रहे हैं। यह यात्रा 15 मई 2022 से प्रत्येक पूर्णिमा पर लगातार निकाली जा रही है और अब तक सैकड़ों गांवों तक अपनी पहचान बना चुकी है। इस बार यात्रा चलो चले गंगा स्नान शुभारंभ पहली बार सिकन्द्राराऊ विधानसभा क्षेत्र के भेंकुरी-बरसौली चौराहे से हुआ। जिसमें सिकन्द्राराऊ विधानसभा क्षेत्र के कई गांव ऐंहन, भोपतपुर, बेरगांव, गंगोली, खेड़ा परसौली, गोपालपुर, बरसोली, मुहब्बतपुरा, मिर्जापुर , बिधिपुर, शेरपुर, पुरा खुर्द, भैंकुरी, अरनौट आदि कई गांव से बसों को गंगा घाट कछला के लिए रवाना किया गया।यात्रा में ग्रामीणों ने भारी सख्या में भाग लिया। गुरुवार रात करीब 12 बजे सूर्य प्रताप सिंह ने बसों की विधिवत पूजा-अर्चना की और हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। गंगा घाट पर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान, पूजा-पाठ और अन्य धार्मिक अनुष्ठान किये। इसके बाद शुक्रवार सुबह सभी श्रद्धालु सकुशल अपने गांवों को लौटें।
इस यात्रा की एक महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि बसों से लेकर अन्य सभी व्यवस्थाओं का खर्च आयोजक स्वयं वहन करते हैं। यह सेवा कार्य बिना किसी शुल्क के किया जाता है, जिससे ग्रामीणों में खुशी और उत्साह का माहौल है। इस यात्रा के आयोजन से सूर्य प्रताप सिंह सूरज भैया श्रवण कुमार बनाकर जन सेवा कर रहे हैं।। इस अवसर पर अमन राघव, अनुज कुमार, प्रबल प्रताप सिंह, कौशलेंद्र सिंह, प्रशांत, जतिन, रवि, सुमित, राकेश, धर्मपाल, धर्मवीर, कृपेंद्र, अंकुर सिसोदिया, नवीन प्रधान, धर्मपाल प्रधान, अवधेश, संतोष, तरुण, बृजेश मोहन, दीपेंद्र सहित तमाम लोग उपस्थित थे।









